बक्सर रेलवे स्टेशन पर 260 लीटर शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए पटना रेल पुलिस ने एक अहम कार्रवाई की है। बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 260 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है&comma; जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दानापुर रेल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में रेल एसपी अमरेंदु शेखर ठाकुर ने जानकारी दी कि यह गिरफ्तारी विशेष जांच अभियान के दौरान हुई। दानापुर रेल डीएसपी के नेतृत्व में ट्रेनों में बढ़ रही चोरी&comma; चैन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बक्सर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 1 पर खड़ी ट्रेन 12488 के एस-4 बोगी के पास कुछ संदिग्ध लोग देखे गए। पुलिस को देखते ही वे भागने की कोशिश करने लगे&comma; जिसके बाद रेलवे पुलिस ने सभी को दबोच लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार तस्करों की पहचान विकास कुमार&comma; टुन्ना कुमार&comma; अमरेश कुमार&comma; अक्षय कुमार&comma; विश्वकर्मा कुमार&comma; पप्पू कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी अंतरजिला गिरोह से जुड़े हैं और मुगलसराय से बिहार में शराब की तस्करी करते थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस छापेमारी अभियान में रेल डीएसपी प्रशांत कुमार&comma; रेल थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन