रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनान्ट की 196वीं जयंती मनाई गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनान्ट की 196वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन हाजीगंज स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी के चेयरमैन गोविंद कनोडिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कानोडिया ने कहा कि सोसाइटी के वार्षिक थीम- <em>&&num;8216&semi;कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव&&num;8217&semi;<&sol;em> के प्रति पटना सिटी शाखा पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही है तथा इस दिशा में वर्ष-भर विविध कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए वरीय शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने कहा कि हेनरी ड्यूनान्ट का मानवता के प्रति योगदान अप्रतिम है। उन्होंने 1859 में उत्तरी इटली में हुए &&num;8216&semi;सलफेरिनों की लड़ाई&&num;8217&semi; में घायल सैनिकों के उपचार एवं पुनर्वास हेतु न केवल लम्बा संघर्ष किया बल्कि 1864 में संपन्न हुए प्रथम जेनेवा कन्वेंशन के माध्यम से भी इस दिशा में कालजयी कार्य किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग&comma; भाषा एवं क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जहाँ शगुन एकघरा ने प्रथम तो वहीं अवनि गुप्ता और गुड़िया रानी ने क्रमशःद्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह&comma; भाषण प्रतियोगिता&ast; में प्रथम स्थान रॉली केसरी ने प्राप्त किया।द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः समृद्धि श्रेया तथा आराध्य को प्राप्त हुआ। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संपन्न <em>क्विज़ प्रतियोगिता<&sol;em> में अक्षरा रानी एवं समृद्धि श्रेया पुरस्कृत हुईं। क्विज़ का संचालन सुप्रसिद्ध क्विज़मास्टर विजय कुमार सिंह ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यालय प्राचार्य डॉ० अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि मनुष्यता आज संकट में है। देखा जाए तो मानवता का स्थान शिक्षा के ऊपर है तथा इसकी रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन लाला संजय कुमार सिन्हा ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका पूजा अरोड़ा&comma; रेड क्रॉस&comma; पटना सिटी के उपाध्यक्ष प्रदीप बरेलिया&comma; सचिव तारा झुनझुनवाला&comma; रॉली बूबना&comma; आभा पटेल&comma; कविता अरोड़ा&comma; श्वेता कानोडिया&comma; एड० मनोहर लाल&comma; राजेश ड्रॉलिया&comma; राजकुमार गोयनका&comma; श्वेता ड्रॉलिया&comma; जय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश