18 कार्टून विदेशी शराब को उत्पाद विभाग ने किया जब्त, चालक फरार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो&period; अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर विदेशी शराब की खेप को जब्त करने में कामयाबी मिली है। हालांकि इसबार चालक चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। बता दें कि जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर हांसडीह के के समीप से सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक टेम्पू पर लदे 18 कार्टून यानि 168 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टेम्पू वाहन पर लखीसराय की ओर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद विभाग की एक टीम गठित की गई। उसके बाद पीछा करने के दौरान हांसडीह के समीप टेम्पू वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। टीम द्वारा टेम्पू को जब्त कर उत्पाद कार्यालय लाया गया जहां जांच के दौरान टेम्पू में बने तहखाना से 18 कार्टून शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त वाहन के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उत्पाद विभाग की गठित टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार&comma; सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव&comma; सब इंस्पेक्टर राजा बाबू&comma; एसआई मु&period; दिलदार अंसारी&comma; सिमरन भारती&comma; उत्पाद सिपाही अजय कुमार&comma; जितेंद्र कुमार&comma; सुनील कुमार&comma; विकास&comma; मु&period; मंजर हुसैन&comma; रामकैलाश महतो&comma; पूजा कुमारी और रूबी खातून मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

सरकार ने कहा- देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू, उर्वरकों का भंडार भी पर्याप्त