मालगाड़ी से कट मरी 16 भेंड़, जट डुमरी हॉल्ट व पुनपुन स्टेशन के बीच हुआ हादसा

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना गया रेल खण्ड पर मालगाड़ी से कट कर 16 भेंड़ को मौत हो गयी । इस हादसे को देख खेतो में काम कर रहे किसानों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं पुनपुन मसौढ़ी मार्ग से गुजरने वाले लोगों की भीड़ रेलवे लाईन के पास जमा हो गयी । इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुनपुन थाना पुलिस पहुंच कर रेल ट्रैक से मरी भेड़ और घायल भेड़ो को हटवाने में जुट गई । वहीं इस दौरान गया से पटना जा रहे पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का काफिला भी थोड़ी देर के लिए पुनपुन मसौढ़ी मार्ग पर अटका रहा। हालांकि साथ मे मौजुद पुलिस फोर्स ने एक्स सीएम के काफिले को जाम से निकाला&period;<&sol;p>&NewLine;<div dir&equals;"auto" style&equals;"font-family&colon;sans-serif&semi;font-size&colon;12&period;8px&semi;font-style&colon;normal&semi;font-weight&colon;400&semi;letter-spacing&colon;normal&semi;text-transform&colon;none&semi;text-align&colon;left">जट डुमरी निवासी हम सेक्युलर पार्टी के अनुसूचित जाति जन जाती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर मांझी ने बताया कि स्थानीय पाल समाज के अजीत कुमार की भेंडे खेतो से गुजरकर रेल ट्रैक पार कर रही थी उसी दौरान एक मालगाड़ी आ गयी जिसकी चपेट में कर अजित की 16 भेड़ो की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन भेड़ बुरी तरह जख्मी हो गयी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर राष्ट्रीय पाल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हम सेक्युलर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा राजद नेता राजेश पाल पूर्व पार्षद संजीव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटना पर दुख जताया ।पाल समाज के राष्ट्रीय नेता प्रफुल्ल चन्द्रा ने सरकार औऱ रेलवे प्रशासन से पीड़ित पाल समाज के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे औऱ अन्य सहायता दिलाने की मांग की है।<&sol;div>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश