बिहार में डकैत के बहार ब नवादा में दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक से लूटे 14 लाख रुपये, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

<p><strong>सोनू मिश्रा&comma; क्राइम ब्यूरो<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> बिहार में इन दिनों बैंक शाखाओं में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं&period; बिहार के नवादा जिले में बेखौफ हथियारबंद छह नकाबपोश बदमाशों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से दिनदहाड़े 14&period;45 लाख रुपये लूट लिए। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 01&colon;30 बजे राजगीर-बोधगया मार्ग एनएच 82 पर नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बिगहा बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की बस्तीबिगहा शाखा में हुई। बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसकर बैंक कर्मियों व ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया व कैशियर को कब्जे में लेकर काउंटर व कैश बॉक्स में रखे करीब 14 लाख 45 हजार 176 रुपये लूट लिए। इस बीच बदमाशों ने बैंक कर्मियों व कई ग्राहकों से उनके मोबाइल व रुपये लूट लिए और सभी लोगों को बैंक के अंदर एक कमरे में बंद कर दिया। दस मिनट के अंदर घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मुख्य दरवाजा को सटा कर एनएच 82 के रास्ते हिसुआ की ओर निकल गए। कयास लगाया जा रहा है कि बदमाश दो बाइक से आए थे&comma; हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>घटना के कुछ देर बाद बैंक कर्मी व ग्राहक किसी तरह कमरे से बाहर निकले। इसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों व पुलिस को दी। नारदीगंज व हिसुआ थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व बदमाशों का पीछा किया&comma; परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर बाद करीब 03 बजे पहुंचीं नवादा की एसपी धुरत सायली सावलाराम ने सदर एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद के साथ घटना का जायजा लिया। एसपी ने बैंक परिसर के अंदर करीब एक घंटे तक कर्मियों व घटना के वक्त बैंक में मौजूद महिला व पुरुष ग्राहकों से पूछताछ की। बताते चलें घटना के वक्त बैंक के अंदर तीन बैंक कर्मी और करीब 6-7 ग्राहक मौजूद थे। बैंक में पुलिस अथवा बैंक का कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इसी दौरान पांच नकाबपोश अंदर घुसे&comma; जबकि उनका एक साथी बाहर गेट पर रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने सभी ग्राहकों को बैंक की कुर्सियों पर बिठा दिया व शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। इस बीच बदमाशों ने बैंक में मौजूद स्टॉफ व कैशियर को कब्जें में ले लिया व मारपीट कर रुपये लेकर फरार हो गए&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>धुरत सायली सावलाराम&comma; एसपी&comma; नवादा का बयान-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>करीब 14&period;45 लाख रुपये की लूट हुई है। लूट की रकम का सही आंकड़ा जुटाया जा रहा है। छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की मॉनिटरिंग मैं स्वयं कर रही हूं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दस टीमों का गठन किया गया है। सभी दिशाओं में उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>बैंक शाखा में लूट व डकैती की तीसरी वारदात-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>गौरतलब बात यह है कि इस बैंक शाखा में लूट की यह तीसरी घटना है। दो दशक पूर्व पहली घटना हुई थी। तब इसे मध्‍य बिहार ग्रामीण बैंक कहा जाता था। उस दौरान एक लाख रुपये लूटे गए थे। इसके बाद लगभग 10 साल पहले चार लाख कैश की लूट हुई थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया