राज्य का स्पेशल ब्रांच क्या कर रहा है : मंत्री सरयू राय

<p><strong>राँची&colon;<&sol;strong> चाईबासा से जो खबरें आ रही हैं&comma; वह राज्य पुलिस की खुफिया शाखा और ऑपरेशनल तैयारी की लचर व्यवस्था की ओर इशारा कर रही है&period; खबर मिल रही है कि नक्सलियों ने पुलिस को गलत सूचना देकर बुलाया&period; फिर विस्फोट कर दिया&period; जिसमें तीन जवान शहीद हो गये&period; ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राज्य का स्पेशल ब्रांच क्या कर रहा है&period; स्पेशल ब्रांच को समय पर सूचनाएं क्यों नहीं मिल पायी&period; अगर सूचनाएं मिल रही हैं&comma; तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई&period;<&sol;p>&NewLine;<p>स्पेशल ब्रांच नहीं बरत रहा सावधानी इस बीच राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय ने झारखंड पुलिस और स्पेशल ब्रांच पर गंभीर सवाल खड़ा किया है&period; उन्होंने कहा है कि घटना होने का सीधा मतलब है कि हमारे पदाधिकारी इसके प्रति सावधानी नहीं बरत रहे हैं&period; अखबारों में रोज खबरें आ रही हैं&period; जो नक्सली पकड़े जा रहे हैं&comma; वही बता रहे हैं कि उसने कई जगहों पर विस्फोटक लगा रखा है&period; यह तो विफलता है पुलिस की&period; सरकार को भी इसे इसी रुप में लेना चाहिये&period; इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी&comma; तो माना जायेगा कि सरकार कानून-व्यवस्था कायम रखने में सफल नहीं है&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>खुफिया तंत्र कमजोर &colon; सरयू राय-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>सरयू राय ने कहा है कि घटनाओं को हम रोक नहीं पा रहे हैं&period; हमारा खुफिया तंत्र कमजोर है&period; या फिर हमारे फिल्ड की पुलिस का ध्यान नहीं है&period; जो नक्सली पकड़े जा रहे हैं&comma; वह कह रहे हैं कि उन्होंने विस्फोटक लगाये हैं&period; उसके आधार पर तो क्षेत्र में काम करने चाहिये&period; नहीं तो पुलिस के जवान निरर्थक मारे जाते हैं&period; उनका अगला दस्ता अधिकारियों का है&period; स्पेशल ब्रांच है&period; सीआइडी है&period; ये सब सारी सूचनाएं समय पर क्यों नहीं दे रहे हैं&comma; और दे रहे हैं तो फिर नक्सलियों के खिलाफ अभियान क्यों नहीं हो रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>सीएम पर हमले के वक्त भी फेल हो गया था स्पेशल ब्रांच-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>नक्सली गतिविधियों की सूचना के लिये राज्य पुलिस में स्पेशल ब्रांच है&period; इस विभाग का काम नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाना होता है&period; इसके अलावा यह विभाग सरकार के खिलाफ होने वाली राजनीतिक गतिविधियों की सूचना भी जुटाता है&period; लेकिन हाल की घटनाओं से यही समझ बनती है कि स्पेशल ब्रांच ठीक से काम नहीं कर रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>सरयू राय ने कहा कि नक्सली लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिलती&period; स्पेशल ब्रांच के फेल होने की वजह से ही रांची में किशोरगंज चौक पर योजनाबद्ध तरीके से कुछ लोग मुख्यमंत्री पर हमला करने में सफल हो जाते हैं&period; लेकिन स्पेशल ब्रांच को योजना की पूर्व जानकारी नहीं मिली&period; यह घटना स्पेशल ब्रांच की लचर व्यवस्था का परिणाम है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

BREAKING : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र सफल