बिहार में 104.9 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व आसूचना निदेशालय &lpar;डीआरआई&rpar; ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 104&period;9 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में अवैध तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार&comma; 30 मई 2026 को की गई इस कार्रवाई में गांजे की खेप को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम&comma; 1985 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई का अभियान लगातार जारी है। पिछले एक वर्ष के दौरान बिहार में लगभग 46&period;5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक एवं साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों में 107&period;5 किलोग्राम चरस&comma; 1277&period;81 किलोग्राम गांजा&comma; 18&period;92 किलोग्राम हाई-ग्रेड कैनबिस &lpar;हाइड्रोपोनिक वीड&rpar;&comma; 6 किलोग्राम कोकीन&comma; 112&period;8 ग्राम हेरोइन तथा कोडीन युक्त कफ सिरप की 8012 बोतलें शामिल हैं। डीआरआई का कहना है कि समन्वित अभियानों के माध्यम से मादक पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान भारत सरकार की &&num;8216&semi;नशा मुक्त भारत&&num;8217&semi; मुहिम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महावीर मंदिर परीक्षार्थियों को कल 1000 किलो चने का पिलाएगा ठंडा सतू का शर्बत

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव