युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव!

&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> झरिया के भौरा थाना क्षेत्र के भौरा 16 ग्राउंड में खून से लथपथ युवक का शव पाया गया है&period; युवक की पहचान बिनोद पासवान के रूप में की गई है&period; मृतक की स्कूटी भी मिली है&period; स्कूटी भी खून से लथपथ है&period; युवक की हत्या गला रेत कर की गई है&period; पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक के परिजनों ने बताया कि बिनोद किसी की शादी की पार्टी में गया था&period; पार्टी से भाई को लेकर रात करीब 10 बजे घर पहुंचा था&period; जिसके बाद घर में यह कहकर निकला कि वह थोड़ी देर में लौट कर आ जाएगा लेकिन वापस नहीं लौटा&period; परिजनों ने कहा कि पार्टी से लौटने के दौरान ही उसकी हत्या की गई है&period; किसी करीबी ने ही हत्या की आशंका जताई है&period; परिजनों का कहना है कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे हत्या करना वाला उसकी स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था&period; पीछे से ही स्कूटी पर बैठे बैठे उसे पकड़कर उसका गला रेता गया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्व पार्षद शिव कुमार ने हत्या में शामिल लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है&period; उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भौरा में हत्या की घटनाएं लगातार हो रही है&period; पुलिस जांच पड़ताल कर सख्ती से कार्रवाई करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

खाटूश्यामजी में संघ एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किए बाबा श्याम के दर्शन