मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को देंगे कई सौगातें!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची &colon; <&sol;strong>झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष 29 दिसंबर को पूरा हो जायेगा&period; इस मौके पर मुख्यमंत्री ट्राइबल यूनिवर्सिटी और ओपन यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा करेंगे&period; झारखंड एजुकेशन ग्रिड और डिजिटल प्लेटफार्म की भी शुरुआत करेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैबिनेट के लिए इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार हो गया है&period; सीएम ही खेल नीति समेत कई नीतियों की भी घोषणा करेंगे&period; इसे लेकर मुख्यमंत्री लगातार विभागों की समीक्षा कर रहे हैं&period; इस समीक्षा बैठक के दौरान ही चयनित योजनाओं को शुरू करने की तिथि 29 दिसंबर तय की गयी है&period; सीएम इसी दिन वर्ष 2021 को रोजगार वर्ष भी घोषित करेंगे&period; यानी 2021 में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां निकाली जायेंगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य सरकार ने सभी विभागों को इसके लिए निर्देश दे दिया है कि जो भी रिक्तियां हैं&comma; वे जेपीएससी और जेएसएससी को भेज दी जायें&comma; ताकि जनवरी 2021 से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके&period; बता दें झारखंड में अब तक कोई ओपन यूनिवर्सिटी कार्यरत नहीं है&period; इस कारण यहां के छात्रों को पड़ोसी राज्य बिहार में स्थापित नालंद ओपेन यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए विवश होना पड़ता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस यूनिवर्सिटी के माध्यम से ग्रामीण अंचल व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग&comma; जो महानगरों में जाकर अध्ययन नहीं कर सकते हैं&comma; उन्हें उनके गृह स्थान के नजदीक ही रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी&period; वहीं&comma; महिलाओं&comma; दिव्यांग एवं सेवारत व्यक्तियों के लिए विशेष पाठ्यक्रम की व्यवस्था की जायेगी&period; वहीँ शुक्रवार को शुक्रवार को उच्च व तकनीकि शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रत्येक जिले में बने पॉलिटेक्निक कॉलेजों के संचालन को अपनी सरकार की पहली प्राथमिकता बताया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बीआईटी सिंदरी इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतर्गत 450 एकड़ जमीन है&period; ऐसे में इसे आईआईटी के अनुरूप विकसित करने और जिलों के साथ-साथ प्रमंडल मुख्यालयों में भी अतिरिक्त महिला कॉलेज बनाने की दिशा में काम हो&period; इससे छात्राओं को डिग्री लेने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”