फुलकाहा अटल चौक के समीप पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को सीमा रोड पर अटल चौक से पूरब ईदगाह के समीप फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।इस दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों के कागजातों की जांच की गई।खासकर दोपहिया वाहनों के कागजातों&comma; ड्राइविंग लाइसेंस&comma;हेलमेट तथा मास्क आदि की जांच की गई&period; इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों के डिक्की की जांच की गई&period; वहीं बिना मास्क के चल रहे लोगों को मास्क का चालान भी काटा गया&period; वहीं पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान से बिना कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया&period; इस वाहन चेकिंग अभियान में एएसआई महेंद्र प्रसाद यादव एवं एएसआई रविन्द्र भारती सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल