पत्नी की बेवफाई नहीं आया रास, गला रेत कर पत्नी व पुत्री की कर दी हत्या, बाल-बाल बचा पुत्र

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो&period; अंजुम आलम&rpar;&colon; <&sol;strong>नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर मुहल्ला के वार्ड संख्या 21 में बुधवार की देर रात सनकी पति प्रमोद तांती ने सोए अवस्था में अपनी 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी और 7 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। जबकि 5 वर्षीय पुत्र ओम कुमार बाल-बाल बच गया। घटना स्थल से पुलिस ने खून से सना धान काटने वाला हसुआ बरामद किया है। स्थानीय लोगों की माने तो कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट की भी नौबत आई थी। घटना देर रात की है घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया है। गुरुवार की सुबह मृतका के 5 वर्षीय पुत्र ओम कुमार द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीपीओ डॉ&period; राकेश कुमार&comma; थानाध्यक्ष चंदन कुमार&comma; एसआई एके आज़ाद घटना की तहक़ीक़ात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-gallery columns-1 is-cropped wp-block-gallery-1 is-layout-flex wp-block-gallery-is-layout-flex"><ul class&equals;"blocks-gallery-grid"><li class&equals;"blocks-gallery-item"><figure><img src&equals;"&sol;&sol;&sol;storage&sol;emulated&sol;0&sol;QReduceLite&sol;WaterMark&lowbar;2020-12-03-18-18-00&period;jpg" data-id&equals;"1009" class&equals;"wp-image-1009" &sol;><&sol;figure><&sol;li><&sol;ul><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>5 वर्षीय पुत्र ने छुप कर बचाई जान-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>5 वर्षीय पुत्र ओम कुमार डरते&comma;तोतराते और हिचकिचाते हुए बताया कि उनके पिता द्वारा ही उनकी मां और बहन की हत्या की गई है। उसपर भी तेज धार हथियार से वार किया गया था लेकिन किसी तरह वह पीछे हट गया। और पलंग के नीचे छुप गया। हालांकि वार से पुत्र के गले में भी खरोंच आई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दिल्ली में रहकर पति करता है काम-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरोपित पति प्रमोद तांती दिल्ली में रहकर मार्बल मिस्त्री का काम करता है। दुर्गापूजा के वक़्त वह घर आया था। उसके बाद से ही पत्नी के अवैध संबंध को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नैहर के नाम पर हमेशा घर से गायब रहती थी पत्नी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि जब उनके पति दिल्ली में रहते थे तो पत्नी दो-तीन दिन तक घर से हमेशा गायब रहती थी। पूछने पर पत्नी द्वारा नैहर जाने की बात कही जाती थी। कई बार लोगों द्वारा पत्नी को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानती थी। शुरू से ही बदचलन प्रवृति की थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मोबाइल से पति को मिला था पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के पीछे पत्नी का अवैध संबंध रहने की बात बताई जा रही है। किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चलता था। जिसकी जानकारी पति को हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रमोद ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे से बात करते व एंड्रॉइड मोबाइल में अश्लील फोटो भी देखा था जिससे पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>18 नवंबर को पति ने खाया था जहर-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी पति को होने के बाद छठ पर्व के पहले दिन कद्दू भात यानि 18 नवंबर को प्रमोद ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद प्रमोद की तो जान बच गई लेकिन पति-पत्नी के बीच का विवाद थमा नहीं और वह बुधवार की रात विकराल रूप ले लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए तेज धार हथियार को घटना स्थल से बरामद किया गया है। पति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। अनुसंधान में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पति को गिरफ्तार किया जाएगा।<br &sol;><&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च