खदान में चाल धंसने से 1 की मौत, दो के दबे होने की आशंका!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने की सूचना मिली है&period; इस दौरान एक मजदूर की मौत और दो अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है&period; घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धनबाद&colon; जिला के निरसा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत होने की सूचना है&comma; जबकि दो अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है&period; घटना ईसीएल मुगमा एरिया की बंद पड़ी चापापुर 9 नंबर माइंस की है&period; घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग इस बंद पड़ी माइंस में कोयला निकलने पहुंच थे&period; रोजाना की तरह रविवार को भी लोग माइंस के अंदर कोयला काट रहे थे&period; इस दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ अंदर में चाल धंस गई&period; मौके से कोयला काट रहे लोग किसी तरह जान बचाकर भागे&comma; जिसमें एक व्यक्ति की चाल में फंसने से मौत की आशंका जताई जा रही है&comma; जबकि अन्य दो लोग माइंस के अंदर फंसे होने की बात भी कही जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माइंस के बाहर चप्पल और कोयला काटने वाले लोगों के सामान बिखरे पड़े हैं&period; अवैध खनन कर निकाले गए कोयले की सैकड़ों बोरियां आसपास भरकर रखी हुई है&period; इस मामले को लेकर जब निरसा थाना के ओडी इंचार्ज रंजीत गुप्ता से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है&period; जानकारी होने पर मामले से अवगत कराने की बात ओडी इंचार्ज ने कही है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”