किसान की करंट लगने से मौत..!

&NewLine;<p><strong>बछ्वाड़ा&lpar;राकेश यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> बेगूसराय नारेपुर पुर्वी स्थित लक्ष्मीधाम मुहल्ले निवासी एक किसान की मौत विधुत स्पर्शाघात से हो गयी। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों नें बछवाड़ा-मंसुरचक व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। उक्त वारदात उस समय हुई जब उपरोक्त मुहल्ले निवासी राजकुमार महतो का 22 वर्षीय पुत्र सिंटु कुमार बगल के खेत में सिंचाई के लिए गया था। जहां पानी पटवन के दौरान हीं खेत के मेंढ पर लगाए गए विधुत पोल के सपोर्ट स्टेक को छु जाने के कारण वह विधुत स्पर्शाघात का शिकार होकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की मदद से उक्त झुलसे किसान को इलाज हेतु नीजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों नें उक्त किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों नें इस विधुत स्पर्शाघात को विधुत विभागीय चुक मान कर बछवाड़ा-कादराबाद व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। इस क्रम में आक्रोशित लोगों नें विधुत विभाग एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम के बाद बीडीओ पुजा कुमारी&comma; एएसआई शशीभुषण कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ सड़क जाम हटाने पहुंचे। अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला। बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीणों नें अधिकारियों की एक न सुनी। इसपर बछवाड़ा बीडीओ नें मृत किसान को परिवारिक लाभ योजना अंतर्गत बीस हजार रूपए देने की घोषणा की। बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। लोगों द्वारा विधुत विभाग के अधिकारियों को वहां आने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के लगभग तीन घंटे बाद देर शाम विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व ग्रामीणों के टेलीफोनिक वार्ता के बाद जाम को समाप्त कराया जा सका।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव