युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम!

&NewLine;<p><strong>रांची&colon;<&sol;strong> गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम के पास एक युवक की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की सुबह करीब 4&colon;00 बजे हत्या कर दी। हत्या की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी आकाश पांडे व सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4&colon;00 बजे करीब मछली मारने के लिए डैम में मछुआरा लोग पहुंचे थे। तभी कुछ दूर पर ही थे&comma; तो गोली चलने की आवाज आई। पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद मछुआरों के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। इधर थाना प्रभारी अकाश पांडे से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल की जब मुयाना किया गया तो देखने से लग रहा है कि युवक को गोली मारकर हत्या किया गया है और जिस तरह से खून सुखा भी नहीं है लग रहा है कि सुबह करीब 4&colon;00 बजे के आसपास हत्या की गई हो&comma; फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”