बिजली विभाग की प्रताड़ना से युवक की मौत!

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> बिजली विभाग के जेई कैलाश राव अपने दल बल के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन गांव में चोरी की बिजली चेकिंग करने शुक्रवार के दिन गए थे ।चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के लोग रामप्रवेश प्रसाद 35 वर्ष पुत्र मुद्रिका गोंड़ निवासी रिगवन थाना मनियर जनपद बलिया को पकड़ लिए ।घरवालों का आरोप है कि रामप्रवेश प्रसाद को बिजली विभाग के लोगों ने मारा पीटा गया जिससे रामप्रवेश प्रसाद जमीन पर गिर पड़ा।उसके जमीन पर गिरने के बाद बिजली विभाग के लोग वहां से भाग खड़े हुए। परिजनों ने किसी तरह से उठा करके उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद गांव के लोग आग बबूला हो गए। काफी संख्या में मनियर थाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। बिजली विभाग के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग करने लगे। किसी तरह से पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस लिखा पढ़ी की कार्रवाई में जुटी हुई है। बिजली विभाग के द्वारा बिजली चेकिंग के नाम पर आए दिन ग्रामीणों से रौब जमाए जाने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है मृतक तीन भाई हैं था उसकी पत्नी इंद्रावती देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है एक पुत्र नीतीश कुमार कक्षा आठवीं का छात्र है जिसकी उम्र 15 वर्ष है और दो लड़कीयां हैं कुमारी लड़की 18 वर्ष एवं कुमारी निधि 17 वर्ष है।मनियर थाने पर पीड़ित पक्ष नेताओं एवं प्रशासन के बीच एफ आई आर लिखे जाने के लिए तक झक होती रही। उप जिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या&comma; नवागत सीओ बांसडीह अशोक कुमार त्रिपाठी&comma; थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह&comma; थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर विपिन सिंह मौके पर मौजूद रहे।पब्लिक का कहना था कि एफ आई आर दर्ज हो उसके बाद पोस्टमार्टम हो&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वही परिजनों एवं उपस्थित लोगों का कहना है कि पहले एफआईआर दर्ज हो उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक&comma; सपा नेता संकल्प सिंह&comma; जिला पंचायत प्रत्याशी विजय यादव&comma; जेपी यादव &comma; रविंद्र सिंह&comma;पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव &comma; टुनटुन सिंह सभासद कंचन सिंह&comma; धर्मेंद्र मणिक&comma; विद्या पांडे&comma;लड्डू पाठक&comma; दिलीप मिश्र सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।वही पुलिस ने देर शाम करीब 5&colon;45 बजे मुकदमा दर्ज किया जो अपराध संख्या 52&sol; 21 धारा 304&comma; 506 पार्ट सेकंड के तहत दर्ज किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद