बाइक चोरी करते युवक धराया, लोगों ने की पिटाई

&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> शहर के सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में शनिवार की दोपहर बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में सुभाष नामक एक मिठाई दुकानदार की बाइक को चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जिसके बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मालूम हो कि इन दिनों जिले में बाइक चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। स्थिति इतनी बदतर है कि प्रतिदिन जिले के विभिन्न स्थानों से दो से चार बाइक की चोरी हो रही है। परंतु पुलिस गिरोह का उद्भेदन करने में अब तक असफल साबित हुई है। वही बाइक चोरी करते रंगे हाथ युवक के पकड़े जाने से चोरों के बाबत पुलिस को काफी जानकारी प्राप्त हो सकती है। परंतु देखना यह है कि क्या जिले की पुलिस बाइक चोरों के गिरोह का उद्भेदन कर सकेगी&quest;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”