सूअर चोरी का आरोप लगा युवक की गोली मारकर हत्या 

&NewLine;<p><em><strong>राकेश नालंदा की रिपोर्ट<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मीतू बस स्टैंड के समीप सरेशाम बदमाशों ने सूअर चोरी का आरोप लगा एक युवक को गोली मार दी। युवक को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।  मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के à¤¨à¤¿à¤µà¤¾à¤¸à¥€ अवधेश डोम का 25 वर्षीये पुत्र कुंदन डोम है। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजनों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गयी। एहतियातन अस्पताल परिसर में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजन ने बताया कि कुंदन का साथी बाजार समिति में छड़ तोड़ रहा था। तभी रामचंद्रपुर निवासी राजू डोम और सब्जी बाजार निवासी गोलू डोम अन्य बदमाशों के साथ वहां पहुंचकर उसपर सुअर चोरी करने का आरोप लगाने लगे। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फोन कर कुंदन को बुलाया गया। कुंदन अपने दोस्तों के साथ रामचंद्रपुर स्थित राजू के घर पहुंचकर समझौता करने की कोशिश करने लगा। तभी बदमाश कुंदन व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसने गोली चला दी। गोली कुंदन के सीने में जा लगी। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर गूंज उठा। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजन का बयान दर्ज कर उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुट गयी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद एसपी ने घोषी थाना का किया रात्रि निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश