मिल्लत कॉलेज में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दरभंगा&comma; à¤†à¤¶à¥€à¤· रंजन <&sol;strong>&colon; मिल्लत कॉलेज&comma; दरभंगा के प्रांगण में 21 जून 2026 को विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ&period; सिद्धार्थ शंकर सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित रूप दिया&comma; वहीं भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कर्मयोग&comma; ज्ञानयोग और भक्तियोग का महत्व बताया है। योगसूत्र योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रमुख ग्रंथ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ&period; कीर्ति चौरसिया ने किया। उन्होंने योग दिवस 2026 की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से आयु बढ़ती है&comma; मन-शरीर के विकार नष्ट होते हैं और शांति मिलती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ&period; सुनीता झा ने कहा कि युवाओं की तुलना में वृद्धजनों को योग अधिक करना चाहिए&comma; इससे उनका जीवन स्वस्थ रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर बर्सर डॉ&period; जमशेद आलम&comma; हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ&period; मुन्ना साह&comma; एनसीसी पदाधिकारी डॉ&period; विजय शंकर पंडित&comma; सहायक चंदू कुमार&comma; योग प्रशिक्षक छात्रा ताहिरा फिरदौस सहित महाविद्यालय के शिक्षक&comma; शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

माहुरी वैश्य मंडल के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, निःशुल्क दवा-चश्मा वितरित

बिहार के स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, छात्रों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र