लम्बे समय से जमे चिकित्सा अधीक्षक व कर्मचारियों के ट्रांसफर को लिखें पत्र: मण्डलायुक्त

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;सजंय कुमार तिवारी&rpar;&colon; <&sol;strong>मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। वहां पिछले दस वर्ष से तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर तिवारी को शीघ्र स्थानान्तरण के लिए प्रदेश मुख्यालय पर डीओ लेटर भेजने के निर्देश दिए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मण्डलायुक्त ने अस्पताल की हर व्यवस्था का देखा। जननी सुरक्षा योजना की स्थिति खराब मिलने व उससे सम्बन्धित रिकार्ड सही सटीक नहीं दिखा पाने पर चिकित्सा अधीक्षक व सम्बन्धित कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। कुछ अभिलेख चादर से ढ़के जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक के साथ—साथ उन कर्मचारियों को भी स्थानान्तरित किया जाए&comma; जो यहां काफी लम्बे समय से तैनात हैं। कोविड टीकाकरण&comma; जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से सम्बन्धित अभिलेख आदि की भी जांच पड़ताल की&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विकास खंड कार्यालय का किया निरीक्षण-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बलिया&colon; मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने विकास खंड बांसडीह का भी निरीक्षण किया। कार्यालय की साफ सफाई व अभिलेखों की जांच पड़ताल की। उन्होंने विकास खंड पर आई एक महिला ने बताया कि उसका आवास एक बार स्वीकृत होने के बाद दोबारा काट दिया गया। इस पर कमिश्नर ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश&ZeroWidthSpace; दिए कि इसकी जांच करें और मौके पर जो सच्चाई मिले&comma; उसके हिसाब से कार्यवाही कर अवगत कराएं। अभिलेखों का रखरखाव और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी अदिति सिंह&comma; सीएमओ डॉ तनमय कक्कड़ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है