विश्व यक्षमा दिवस विशेष : 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री&comma; जे&period; पी&period; नड्डा 24 मार्च को नॉएडा से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करेंगे&period; 24 मार्च से प्रारंभ 100 डेज कैंपेन में टीबी के साथ- साथ गैर संचारी रोगों -उच्च रक्तचाप&comma; मधुमेह&comma; एवं एनीमिया की भी जांच की जानी है&period; राज्य के 11055 गांवों को उच्च जोखिम युक्त गांवों के रूप में टीबी स्क्रीनिंग के लिए चिह्नित किया गया है&period; इसके अतिरिक्त कारागृहों&comma; वृद्धाश्रम&comma; सुधार गृह&comma; पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भी टीबी की स्क्रीनिंग की योजना है&period; विश्व स्वास्थ्य संगठन ने &OpenCurlyDoubleQuote;यस&colon; वी कैन एंड टीबी- लेड बाई कन्ट्रीज&comma; पाववर्ड बाई पीपल” को विश्व यक्षमा दिवस&comma; 2026 का थीम रखा है&period; राज्य टीबी कार्यालय के अनुसार&comma; वर्ष 2025 में 2&comma;21&comma;370 टीबी रोगियों को चिन्हित किया गया है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य में फिलहाल 1&comma;62&comma;807 चिन्हित मरीज इलाजरत हैं&period; वर्ष 2025 में राज्य में 91 सीबी नाट एवं 560 ट्रू नाट मशीनों द्वारा 7&comma;55&comma;917 जांच किए गए जो कुल टीबी जांच 11&comma;87&comma; 795 का 68&percnt; है&period; शेष संभावित रोगियों का स्पुटम माइक्रोस्कोपी द्वारा जांच किया गया है&period; राज्य में टीबी मरीजों का ट्रीटमेंट सक्सेस रेट 87&percnt; है&period; वर्ष 2025 में प्राइवेट सेक्टर द्वारा 1&comma;28&comma;668 टीबी मरीजों को चिन्हित किया गया है&period; राज्य में कुल 185 अल्ट्रापोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा जांच करने के लिए सभी जिलों को प्रशिक्षण एवं निरंतर सहायता राज्य यक्ष्मा कोषांग&comma; बिहार तथा केंद्रीय यक्ष्मा प्रभाग&comma; भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट भारत सरकार के टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना के चार स्तंभों डिटेक्ट&comma; ट्रीट&comma; प्रिवेंट एवं बिल्ड का प्रमुख घटक है&period; सभी जिलों में टीबी रोगियों के संपर्क में रहने वाले वयस्कों को नयी दवा 3एचपी की 12 खुराक &lpar; एक खुराक हर सप्ताह &rpar; 3 महीने में खिलाना शुरू कर दिया गया है&period; राज्य में अब तक टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुल 37&comma;710 निक्षय मित्रों के माध्यम से अब तक 55&comma;016 फूड बास्केट का वितरण टीबी रोगियों को किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>टीबी रोगियों की पहचान&comma; जांच एवं उपचार के लिए हर जिले में सामान्य स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा गया है&period; वर्तमान में 768 माइक्रोस्कोपी सेंटर&comma; 4 कल्चर एंड डी&period;सी&period;टी&period; लैब&comma; 91 सीबी नाट एवं 560 ट्रू नाट मशीन कार्यरत है&period; जिलों में 495 डिजिटल एक्सरे क्रियाशील है&comma; इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा हर एक जिले में विशेष रूप से चयनित ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में शत-प्रतिशत लोगों का अल्ट्रापोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा टीबी स्क्रीनिंग करने के लिए विभिन्न चरणों में 185 मशीन उपलब्ध करायी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री