विश्व जनसंख्या दिवस : सारथी रथ परिवार नियोजन संबंधी उपायों के प्रति लोगों को करेगा जागरूक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को जिले में जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण संबंधी उपायों की मजबूती के महत्व से अवगत कराया गया। इसे लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन मेला व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के महत्व व इसके लिये उपलब्ध विभिन्न संसाधनों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग के लिये लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इससे जुड़ी सेवाएं लोगों को नि&colon;शुल्क उपलब्ध कराया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं सदर अस्पताल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं की जानकारी देते हुए इसके उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाले गये सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया। मौके पर डीआईओ डॉ मोईज&comma; डीपीसी राकेश कुमार&comma; डीसीएम सौरव कुमार&comma; सदर अस्पताल के प्रबंधक विकास आनंद&comma; रमन कुमार&comma; यूनिसेफ के राकेश कुमार&comma; पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड मासूम रेजा&comma; गांधी फेलो अर्पूवा चौधरी&comma; इंतसाब खान&comma; पीएल असफाक सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बढ़ती जनसंख्या देश के लिये गंभीर चुनौती सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया गया। तो ये भविष्य में लोगों के समक्ष गंभीर चुनौती खड़ी कर सकता है। बढ़ती जनसंख्या के कारण उपलब्ध संसाधनों पर लोगों का बोझ बढ़ता जा रहा है। लोगों के समक्ष स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों में इजाफा हो रहा है। वहीं विभिन्न तरह के आपदा व महामारी का खतरा भी निरंतर बढ़ रहा है। इसलिये बढ़ती जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। और इसके लिये परिवार नियोजन एक कारगर विकल्प है। महज परिवार का आकार छोटा रखने के लिये ही नहीं बल्कि ये परिवार की समृद्ध व खुशहाली व बेहतर भविष्य के लिये नियोजन संबंधी उपायों को अपनाना जरूरी है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सामूहिक प्रयास से जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव<br>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ावा देने के लिये जिले में जिले में 27 जून से 31 जुलाई तक विशेष अभियान संचालित है। दो चरणों में संचालित इस अभियान के क्रम में 27 जून से 10 जुलाई तक संचालित दंपति संपर्क पखवाड़ा के योग्य दंपतियों को चिह्नित करते हुए 11 से 31 जुलाई तक संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत चिह्नित दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं का लाभ उपल्ब्ध कराया जाना है। सामूहिक जिम्मेदारी से ही बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिये सही उम्र में शादी&comma; शादी के तीन साल बाद पहला बच्चा व दो बच्चों के बीच कम से कम दो साल का अंतराल रखने जैसे उपाय बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>योग्य दंपतियों के लिये सुलभ होगी जरूरी सेवाएं<br &sol;>डीसीएम सौरव कुमार ने बताया कि 11 से 31 जुलाई के बीच सेवा पखवाड़ा के तहत योग्य दंपतियों को सुलभता पूर्वक नियोजन संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महिला बंध्याकरण व पुरूष नसबंदी को लेकर विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। वहीं नियोजन संबंधी उपाय जैसे कापर टी&comma; गर्भ निरोधक सुई&comma; गर्भ निरोधक गोलियों सहित अन्य सेवाओं का लाभ योग्य दंपतियों तक सहजता पूर्वक उपलब्ध हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री