शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस!

&NewLine;<p><em><strong>राकेश नालंदा की रिपोर्ट<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लहेरी थाना क्षेत्र के भैसासुर काशी तकिया मोहल्ले में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी । हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई मृतका की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी रामप्रवेश मिस्त्री की पत्नी रिंटू देवी के रूप में की गई है । मृतिका की पुत्री सिमरन कुमारी की माने तो करीब 10 वर्ष पूर्व ही उसका पिता उन लोगों को छोड़ दिया था । तब से वो लोग अपनी माँ और दूसरे पति के साथ बिहारशरीफ के शिवपुरी मोहल्ले में किराए पर रह रही थी । देर शाम एक युवक ने उसे मां की तबीयत खराब होने की बात बताया । जब वह यहां आकर देखी तो उसकी मां की गला रेतकर हत्या हो चुकी थी । उसकी मां अक्सर यहां आया करती थी । मगर उसे यह नहीं पता है कि आखिर उसकी मां आखिर यहां क्यों आया करती थी । मोहल्लेवासी छिपे लहजे में नाजायज चकलाघर चलाने की बात बता रहे है । घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी और लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचकर मृतिका के दूसरे पति राहुल कुमार समेत मौके पर मौजूद 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई । सदर डीएसपी डॉ नोमानी ने बताया कि महिला की हत्या किस वजह से की इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है । कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण