महिला ने सौतन को जलाकर मार दिया

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड अंचरा पंचायत के तोपनवाबगंज गांव के वार्ड संख्या 15 में सोमवार की रात राजेश ऋषिदेव की दूसरी पत्नी टुन्नी देवी ने अपनी 35 वर्षीय सौतन पिंकी देवी के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के द्वारा पिंकी देवी को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल इलाज हेतु लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई वही राजेश ऋषिदेव की दूसरी पत्नी टून्नी देवी ने स्वजनों के साथ मिलकर पुलिस एवं गांव वालों से बचने के लिए घर से पश्चिम तीन सौ मीटर की दूरी पर बजरंगबली स्थान के निकट मकई के खेत में शव को छुपा दिया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जब इसकी जानकारी मृतका पिंकी देवी के पिता जोगबनी निवासी उमेशऋषि देव को मिली तो उन्होंने मंगलवार की सुबह इसकी सूचना फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी को देकर पिंकी देवी के शव को बरामद करने की गुहार लगाई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उक्त स्थान से पिंकी देवी का शव बरामद कर शव को अंतपरिकक्षण हेतु अररिया भेज दिया। मृतिका के पिता के बयान आधार पर राजेश एवं टून्नी देवी समेत आधा दर्जन लीगो को नामजद आरोपी बनाया गया हैं जिसमें टून्नी देवी एवं एक अन्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस हिरासत में दोनों महिला से कड़ी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि छह साल पहले जोगबनी निवासी उमेश ऋषिदेव की बेटी पिंकी देवी की शादी राजेश ऋषिदेव के साथ हुई थी। राजेश ऋषिदेव का बर्ताव कुछ दिनों बाद से हीं खराब हो गया। जिसके चलते मजबूरी में पिंकी देवी अपने पिता के घर पर हीं जोगबनी में रहने लगी। एक डेढ़ वर्ष पहले राजेश ने सुपौल जिले के बलुआ निवासी टून्नी देवी से दूसरी शादी कर ली&period;<&sol;p>&NewLine;<p>टून्नी देवी से एक पुत्री है जबकि मृतिका को भी एक पुत्र एवं एक पुत्री है। सात मार्च को पिंकी अपनी पति के घर दिनाभदरी मेला देखने अंचरा के तोपनवाबगंज आई थी। सोमवार की रात सभी लोग मेला देखने गए हुए थे। गांव में काफी चहल-पहल और शोर शराबा था इसी का फायदा उठाकर पिंकी देवी की सौतन टून्नी देवी घटना को चोरी छिपे अंजाम दिया। इधर घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मचा है। मृतका के मायके से दर्जनों महिला पहुचं कर पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इधर घटना की जानकारी मिलने पर फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के घर के आसपास एवं उसके स्वजनों से गहन पूछताछ की और कहा कि इस घटना में जो भी शामिल है उसे हरहाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है । बहुत जल्द हीं बांकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश