24 घंटे के अंदर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला

<p>झारखंड के सिमडेगा बतौर फिरौती दो लाख रुपये वसूलने की खातिर अगवा कर लिए गए 5 साल के मासूम संजय सिंह उर्फ कोका सिंह को सिमडेगा पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला। वहीं अगवा करने में शामिल धनंजय सिंह&comma; ध्रुव कुमार सांय और अधिन लुगुन को धर दबोचा गया। अपहरण में इस्‍तेमाल सफेद रंग की एक्टिवा स्‍कूटी JH01BK8907 और तीन मोबाइल फोन बरामद की गई&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मासूम संजय का 11 अप्रैल को तब अपहरण कर लिया गया था जब वह अपने घर से बाहर खेलने के इरादे से निकला था। उसका घर सिमडेगा के लचकागढ़ चटकटोली में है। संजय के पिता राजेश सिंह को फोन कर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वहीं उन्‍हें धमकी दी गई कि 2 लाख रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस वारदात को सिमडेगा पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। अपहृत बच्‍चे को सही सलामत खोज निकालने में कोलेबिरा और बानो के थानेदार की सराहनीय भूमिका रही। इन दोनों को 5-5 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया है। इस बात की जानकारी सिमडेगा एसपी शम्‍स तबरेज ने दी। सुनिये&comma; अपहरण की पूरी गाथा पर क्‍या बोल गए एसपी शम्‍स तबरेज।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी