शांति समिति पीरबहोर थाना के सहयोग से सरदार पटेल छात्रावास का मूर्ति विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी&sol;पटना&comma; अजित।<&sol;strong> शांति समिति पीरबहोर थाना के सहयोग से आज सरदार पटेल छात्रावास के छात्रों द्वारा आयोजित मूर्ति विसर्जन का भव्य जुलूस अशोक राजपथ होते हुए एन आई टी घाट की ओर शांतिपूर्ण ढंग से रवाना हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए&comma; वहीं गाजे-बाजे और पारंपरिक उत्साह के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी में कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी&comma; डीएसपी समेत पुलिस बल के जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहे। इस अवसर पर शांति समिति पीरबहोर के सदस्य शंकर पटेल और दिनेश पटेल&comma; सहयोगकर्ता फन्टी यादव&comma; स्थानीय नागरिकों के साथ मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शांति समिति की ओर से विसर्जन में जा रहे छात्रों के लिए बोतल बंद पानी की भी व्यवस्था की गई&comma; जिसकी छात्रों ने सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने शांति समिति और प्रशासन के समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द और अनुशासन की मिसाल पेश करते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह