बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा की जीत के साथ विकास विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें भाजपा कार्यकर्ता : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में शनिवार को प्रदेष पदाधिकारियों&comma; क्षेत्रीय सह प्रभारी सहित अन्य मोर्चों के अध्यक्षों व लोकसभा प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का ध्येय विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर राज्य की विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> देश का विपक्ष भ्रष्टाचार&comma; वंषवाद और परिवारवाद का पोषक है और उसका लक्ष्य भ्रष्टाचार को पोषित कर बांटो और राज करो की नीति को बढ़ावा देना है जबकि इसके विपरीत भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी &OpenCurlyQuote;सबका साथ&comma; सबका विकास&comma; सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ आजादी के अमृतकाल की समाप्ति तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ प्रतिबद्ध हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने प्रस्तुत किया जिसका समर्थन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह&comma; नित्यानंद राय और नेता प्रतिपक्ष&comma; बिहार विधान परिषद हरि सहनी ने किया। आगामी कार्यक्रम और संगठनात्मक संरचना पर संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया ने अपने विचार रखा। कार्यक्रम का समारोप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सम्बोधन के के साथ हुआ। इसके पूर्व लोकसभा प्रवास योजना पर चर्चा पूर्व मंत्री जीवेष मिश्रा&comma; विकसित भारत संकल्प यात्रा पर मिथिलेष तिवारी&comma; रामलला दर्शन अभियान पर जगन्नाथ ठाकुर&comma; नमो एप डाउनलोड पर रीतेश रंजन और सोशल मीडिया पर अनमोल सोभित ने अपने विचार रखे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से कहा गया है कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक ऐसी यात्रा पर निकला है&comma; जहां अनेक संभावनाएं हैं। मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जहां यूपीए &lpar;वर्तमान में इंडी&rpar; गठबंधन के कार्यकाल की उदासी छंट चुकी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजनीतिक प्रस्ताव के अनुसार बिहार में हुए जातीय सर्वे&comma; पिछड़ों&comma; अतिपिछड़ों और एससी&comma; एसटी के आरक्षण मंे वृद्धि का भाजपा हिमायती रही है। बिहार के विकास के लिए नमो सरकार प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार ने विगत 10 वर्षों में अकेले बिहार को 10 लाख करोड़ की राषि उपलब्ध करायी है। आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा की जीत तय करें ताकि विकास की लौ धीमी न हो और 2025 में वर्तमान हत्यारी एवं अपराधयुक्त माफिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता संकल्पवान हो ताकि अगली पीढ़ी के भविष्य को संवारा जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा