सीआइएसएफ जवान के पत्नी की मुंगेर में गोली मारकर हत्या

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहार&lpar;न्यूज़ साभार&rpar;&colon; <&sol;strong>मुंगेर में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई&period; मृतका की पहचान धनबाद में कार्यरत सीआइएसएफ के जवान के पत्नी के रूप में की गई है&period;घटना जिले के कासिम बाजार के आमगाछी टोला की है जहां बदमाशों ने सोमवार की सुबह ही इस घटना को अंजाम दिया&period; सीआईएसएफ के जवान की पत्नी को तीन गोलियां मारी गईं जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई&period; घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच करने पहुंची है&period; पुलिस फिलहाल हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग और पुराना विवाद बता रही है&period;पहले से घात लगाए अपराधियों ने सीआईएसएफ जवान रवि शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा को उस समय गोली मारी जब वो अपने घर के पीछे बाथरूम जा रही थी&period; हत्या की इस घटना को लेकर मृतका के भाई कुमार भानु ने बताया कि मृतका दीपिका और उसकी मां पर पहले भी 2017 में मायके में संपत्ति विवाद को लेकर गोली चल चुकी है&period; उस हमले में मृतका घायल हो गई थी जबकि मां गायत्री देवी की मौत हो गई थी&period;इस हत्याकांड में मृतका गवाह थी&period; मृतका के भाई ने ससुराल वालों के साथ-साथ अपने चाचा पर भी दीपिका की हत्या करवाने का आरोप लगाया है&period; घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है&period; मृतका का पति रवि धनबाद में सीआईएसएफ में तैनात है और मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी को छोड़ गई है&period;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र