मंदिर जाने के लिए हमें किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है : श्रवण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बुधवार को जनता दल &lpar;यू0&rpar; मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार&comma; मद्य निषेध मंत्री श्री सुनील कुमार एवं लघु व जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि मंदिर जाने के लिए किसी भी निमंत्रण या नेवता की आवश्यकता हमें नहीं है। प्रतिदिन हम अपने घर में भगवान राम की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था असली है बल्कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वोट के लिए आस्था का दिखावा करती है। सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता इस मामलें को देख रहे हैं। जल्द ही सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला हो जायेगा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लघु एवं जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मिला है या नहीं इसकी प्रमाणिक जानकारी मेरे पास नहीं है। श्री जयंत राज ने कहा कि मंदिर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है इसके बावजूद भी उद्घाटन किया जा रहा है। शंकराचार्य ने भी इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। कार्यक्रम में माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;गांधी जी’’&comma; प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह एवं श्री लोकप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति की होली मिलन में सखियों संग जमकर उड़े रंग

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट