किशोर की मौत पर ग्रामीणों ने रोकी एनएच की रफ्तार!

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने पिकप की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किशोर का शव रख एनएच 31 की रफ्तार रोक दिया। वहीं&comma; मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। इस बीच पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने एसडीएम से वार्ता कर पीड़ित परिवार की मदद कराने को कहा&period;<&sol;p>&NewLine;<p>सोनबरसा गांव निवासी भूलन माली का 15 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार माली रविवार को खेत से खाना देकर घर लौट रहा था। इसी बीच&comma; मांझी से बलिया की तरफ आ रही पिकप ने सुनील को चपेट में ले लिया&comma; जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार भाइयों में सबसे छोटे सुनील की मौत से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण 5 लाख रुपया मुआवजा&comma; मोड़ पर ब्रेकर तथा ड्राइवर को 302 के तहत चालान करने की मांग कर रहे थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप