नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बीसीएमओ से की सुधार की मांग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को नवगठित &&num;8220&semi;फुलकाहा उत्थान संघर्ष समिति&&num;8221&semi; के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी &lpar;बीसीएमओ&rpar; को आवेदन सौंपकर शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई&comma; पेयजल&comma; शौचालय&comma; भवन रखरखाव तथा अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का गंभीर अभाव है। केंद्र परिसर में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है&comma; जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाइयों&comma; चिकित्सा उपकरणों एवं पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मियों की कमी बनी हुई है। वहीं भवन के कई हिस्से जर्जर अवस्था में हैं&comma; जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के कारण क्षेत्र के लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बीसीएमओ से स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत&comma; नियमित साफ-सफाई&comma; दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता&comma; उपाध्यक्ष राजेश रंजन&comma; सचिव रणजीत ठाकुर&comma; सदस्य बबलू सिंह&comma; दीपक गुप्ता&comma; मोहम्मद हशीब अंसारी&comma; महेश गुप्ता&comma; संतोष साह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इधर&comma; प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज दीपक कुमार ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आएंगी&comma; उन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा&comma; ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल