जर्जर व सड़क पर पानी जमा रहने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के वार्ड संख्या-04 में मस्जिद एवं मध्य विद्यालय के समीप सोमवार को सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने जर्जर व कीचड़ नुमा तथा सड़क पर पानी जमा को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्षेत्र के सांसद एवं विधायक के प्रति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए&period; मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज पंचायत के भोड़हर चौक से दक्षिण भंगही चौक वीरपुर-बथनाहा रोड तक जाने वाली सड़क लगभग 5 वर्षों से जर्जर की स्थिति में है। यहां तक की कुछ कुछ जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है। जिससे बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भरे रहने से पैदल व वाहन सेआने जाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जबकि उसी स्थान पर मस्जिद एवं मध्य विद्यालय है&comma; जहां सालो भर पानी जमा रहता है। पानी जमा रहने से बदबू देने लगता है। बदबू देने के वजह से कई लोग बीमार हो जाते हैं।इस बात को लेकर ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा कई बार पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज&comma;को इसकी जानकारी दी गई। कार्यवाही नहीं देख इसकी सूचना सांसद व विधायक को भी दिए&comma; लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान किसी ने नहीं किया। इसी बात को लेकर आज 19 जुलाई सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने टूटे व पानी लगे सड़कों पर खड़ा होकर घंटों प्रदर्शन किया। अररिया जिले के सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा सड़क से संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध में लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए&comma; अभिलंब सड़क की मरम्मत कार्य करने की बात पर अड़े रहे। इस बाबत स्थानीय लोगों में मुकेश कुमार यादव उर्फ आश्मीन&comma; मोहम्मद इरफान&comma; मोहम्मद मजलिस&comma; राम कुमार साह&comma; अशोक साह&comma; गोपाल साह&comma;झड़ी लाल साह&comma; मोहम्मद जमशेद&comma; मोहम्म आवास&comma; मोहम्मद जुमना&comma; तबरेज&comma;सोबराती&comma;शालिम&comma;लियाकत&comma;छोटू कुमार साह&comma; आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क इतनी चालू है कि लोग दिन-रात छोटे वाहनों एवं पैदल इसी सड़क से चलता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह सड़क सरकारी उदासीनता एवं मानक मापदंडों के विपरीत मरम्मत किया जाता है&comma; जिस कारण 5 वर्षों से यह सड़क ऐसी स्थिति में है।अगर समय रहते इस सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो हम लोगों के द्वारा इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी सारी जवाबदेही संबंधित पदाधिकारियों की होगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत