सड़क पक्कीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कहा सरकार हमारी मांगे जल्द पूरी करें अन्यथा विधानसभा चुनाव में होगा वोट बहिष्कार

&NewLine;<p><br><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत के पोस्ट ऑफिस चौक से शर्मा टोला होते हुए छर्रापट्टी गांव होकर कुसमौल पंचायत के मेन रोड में मिलने वाली कच्ची सड़क को पक्कीकरण करवाने को लेकर मंगलवार को स्थानीय ग्रामीण सुनील मंडल&comma;आशु मंडल&comma;प्रमानंद मंडल&comma;ललिता देवी&comma;रविंद्र मंडल&comma;गौरब कुमार&comma;मुकेश यादव&comma;विनोद यादव&comma;मिस्टर कुमार&comma;संजीत शर्मा&comma;जयकुमार शर्मा&comma;रीना देवी&comma;शेखर सुमन&comma;मंटू यादव&comma;संजीव यादव&comma;चंदन यादव&comma;रमेश शर्मा&comma;सुरेश शर्मा&comma;कैलू शर्मा&comma;सामाजिक कार्यकर्त्ता पंकज कुमार पिंटू&comma;आशीष मंडल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि छर्रापट्टी गांव विकास की रोशनी से काफी दूर है। देश आजाद हुए 78 वर्ष गुजर गए&comma;लेकिन अबतक इस गांव के सड़क की सूरत नहीं बदली। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके कारण यहां के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। कहा कि चुनाव के समय में इस रोड को बनाने के लिए ढेर सारे नेता आश्वासन देने आते हैं। लेकिन चुनाव का परिणाम आने के बाद इस गांव में कोई भी नेता झांकने तक नहीं आते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की समस्या को लेकर कई बार मांग पत्र के माध्यम से बीडीओ&comma; एसडीओ&comma; डीएम&comma; विधायक&comma; सांसद&comma; मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। लेकिन अब तक इस ओर किसी ने कोई पहल नहीं किया। सामजिक कार्यकर्ता पिंटू यादव ने बताया कि यहां के लोगों ने इस सड़क पर कभी धान रोपकर तो कभी धरना देकर तो कभी सत्ताधारी नेताओं का विरोध कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है&comma;परंतु आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कहा कि बरसात के दिनों में हालात बद से बतर रहती है फिर भी इस खस्ताहाल सड़क का कोई सुध लेने वाला नहीं है। कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी तब बढ़ जाती है जब अचानक किसी के बीमार पड़ने या प्रसव पीड़ा से परेशान किसी महिलाओं को समुचित इलाज कराने के लिए चार चक्का वाहन से बाहर ले जाना पड़ता है&comma;ऐसी स्थिति में विकट समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए इस बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। अब हम सभी ग्रामीणों ने यह बीड़ा उठाया है कि जब तक यह सड़क बनकर सुगम सफर के लिए तैयार नहीं हो जाती है तब तक अनर्वत विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हालांकि ग्रामीणों के द्वारा इस तरीके के विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों पर इसका असर नहीं पड़ता दिख रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सरकार समय रहते छर्रापट्टी गांव के लोगों की पक्की सड़क की मांग पूरी करें&comma;अन्यथा बहुत जल्द चक्का जाम और भूंख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन व आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार किया जायेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम शैलजा पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है&comma;उक्त सड़क निर्माण की दिशा में जल्द हीं उचित पहल की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ