एम्स पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक पूरे देश में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एम्स पटना में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता&comma; ईमानदारी और नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक&comma; उप निदेशक &lpar;प्रशासन&rpar;&comma; अधिष्ठाता &lpar;शैक्षणिक&rpar;&comma; संकाय सदस्य&comma; अधिकारी&comma; रेज़िडेंट डॉक्टर&comma; इंटर्न तथा छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया&period; इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे उच्चतम स्तर की ईमानदारी बनाए रखेंगे तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगे। यह आयोजन एम्स पटना के उस सतत प्रयास का हिस्सा है जिसके माध्यम से संस्थान अपने सभी सदस्यों में जवाबदेही और नैतिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जदयू पटना साहिब के साथियों में खुशियों की लहर

MDR शुल्क के प्रस्ताव को स्थगित करने के निर्णय का CAIT बिहार ने किया स्वागत अशोक कुमार वर्मा

3 सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश