याद किये गए पत्रकारिता जगत के स्तंभनवरिष्ठ पत्रकार ब्रजनंदन बाबू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> ब्रजनंदन बाबू एक विचार के तत्वावधान मे कदमकुआं स्थित बंशीकुंज &lpar;पुरानी अरबिन्द महिला कॉलेज&rpar;के प्रांगण मे पत्रकारिता जगत के स्तंभ&comma;वरिष्ठ पत्रकार&comma; आज अखबार के विशेष संवाददाता रहे स्व&period;ब्रजनंदन जी के चौथी पुण्यतिथि के पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजनंदन बाबू एक विचार के संयोजक सह राजद प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज ने किया। अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि ब्रजनंदन जी बिहार के एक महान पत्रकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। जिनमे इतनी वरिष्ठता के वाबजूद उनमें कोई दिखावा की प्रवृति नहीं थी। उन्होंने कहा कि सही अर्थों में ब्रजनंदन जी कार्यकर्ताओं और संघर्ष कर रहे युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले पत्रकार थे और उन्हें बढ़ावा देते रहने के कारण वे सभी के बीच गार्जियन के रूप में लोकप्रिय थे। श्री शिवचंद्र राम ने सरकार से मांग की कि ब्रजनंदन बाबू की आदमकद प्रतिमा पटना के किसी पार्क मे लगाया जाए। श्री राम ने कहा कि गरिमामय व्यक्तित्व के धनी ब्रजनंदन जी अपने आप में पत्रकारिता के एक सम्पूर्ण इतिहास थे। उन्होंने कहा कि ब्रजनंदन बाबू आज के पत्रकारिता से अलग लोगों को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि वे एक जुझारू तथा कलम से समझौता नहीं करने वाले पत्रकारों में प्रमुख थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने सूबे के श्रद्धांजलि सभा में उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे बिहार में पत्रकारिता के एक युग थे। उन्होंने कहा कि ब्रजनंदन जी अपने आप में मूल्यों के पत्रकारिता की एक सम्पूर्ण संस्था थे। ब्रजनंदन जी के लिए कोई कार्यक्रम का महत्त्व छोटा या बड़ा नहीं होता था और आयोजन स्थल पर जाकर रिपोर्टिंग करना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। उन्होंने कहा की ब्रजनंदन जी हमेशा समय से पहले संवाददाता सम्मेलनों या अन्य कार्यक्रमों में पहुंचते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता ब्रजनंदन बाबू एक विचार के संयोजक सह राजद के प्रदेश सचिच प्रमोद कुमार सिन्हा ने करते हुए कहा की लंबे समय तक पत्रकारिता करने वाले ब्रजनंदन जी की लेखनी के सभी कायल थे। उन्होंने कहा की कई दशकों तक उन्होंने राज्य व समाज की समस्याओं को बड़ी बेबाकी से किसी से प्रभाबित हुए बिना अपनी लेखनी में शामिल किया। श्री सिन्हा ने कहा की आज के युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा की साधारण पृष्ठभूमि वाले सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपनी लेखनी में सदैव प्रमुखता देकर उनका उत्साह बढ़ाते रहते।<br &sol;>संचालन करते हुए अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज ने कहा कि स्व&period; ब्रजनंदन जी सादा जीवन उच्च विचार के व्यक्तित्व के स्वामी थे&comma;वे आज हमारे बीच नही है&comma;इसका दुख राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के सभी लोगों मे है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धन्यवाद ज्ञापन दिनेश पासवान ने किया&period; कार्यक्रम मे श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों मे जे पी सेनानी कुमार अनुपम&comma; डॉ प्रत्यूष नंदन&comma; डॉ कुमार राहुल सिंह&comma; कॉंग्रेस नेता प्रमोद सिन्हा&comma; प्रेम कुमार गुप्ता&comma; अरूण कुमार यादव&comma; मनीष गुप्ता&comma; सूरज सिन्हा&comma; मनोज कुमार सिन्हा&comma; जितेन्द्र शर्मा&comma; कुमार सुन्दरम&comma; चंदन कुमार&comma;जेम्स यादव&comma; अजय यादव&comma; मोहननंदन प्रसाद&comma; विनोद यादव&comma;कुमार मनीष&comma; अधिवक्ता उदय कुमार&comma; सामर्थ कुमार&comma; पूर्णैन्दू लखैयार&comma; शिवरात्रि चौधरी&comma; दिनेश राम सहित कई लोग थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बच्चा चोरी की अफवाह पर दो जगहों पर बवाल, भीड़ ने युवकों की पिटाई की

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : दीपांकर भट्टाचार्य

पारदर्शी लॉटरी से किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ : रामकृपाल यादव