विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोर गिरोह सक्रिय. कुल 9 गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटनासिटी&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> अगमकुआं थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के चार वाहन बरामद किया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों में रामकृष्णा नगर में किराये पर रहने वाले पंकज कुमार&comma; अगमकुआं थाना के कुम्हरार पंचित बैठका निवासी राहुल कुमार उर्फ गोलू&comma;पवन कुमार उर्फ पिटू कुमार लल्लू&comma; चाणक्य नगर मोहल्ला निवासी अमन कुमार डिंपल&comma; छोटी पहाड़ी पानी टंकी निवासी रवि कुमार&comma; जहानाबाद निवासी बड़ी पहाड़ी में किराये पर रहने वाले आलोक कुमार&comma; बाइपास थाना के बड़ी पहाड़ी छप्पन डगर निवासी सन्नी कुमार उर्फ छोटू शामिल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अगम कुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए बाइक चोर थाना प्रभारी सुधीर कुमार के अनुसार भूतनाथ मार्ग में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर घूमते तीन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल चोर की निशानदेही पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी की चार बाइक और मास्टरकी भी बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस टीम गिरोह से जुड़े अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वहीं सुलतानगंज थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर गिरफ्तार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोटरसाइकिल चोरी में एक युवक को सुलतानगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी शेर सिंह यादव ने बताया कि माता खुदी लेन में पुलिस टीम गश्ती कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक को शक के आधार पर रुकवाकर छानबीन की गई। इस क्रम में युवक ने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी और उससे पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में उसने अपनी पहचान सारण जिला के सोनपुर क्षेत्र के सबलपुर निवासी रामजी सिंह का बेटा सतीश कुमार के रूप में बताया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वहीं मेहंदी गंज में मोटरसाइकिल चोरी में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोटरसाइकिल चोरी के पुराने केस में फरार अभियुक्त को मेहंदीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज हुआ था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी क्रम में कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार को खाजेकलां थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी&comma; मितन घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के क्रम में चोरी हुई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ के बाद रोहित को जेल भेज दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि रोहित का अपराधिक इतिहास भी रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश