वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon; <&sol;strong> मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग के &&num;8216&semi;संकल्प सभागार&&num;8217&semi; में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले श्री वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुये कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। मेरी शुभकामना है कि श्री वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिये नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये&comma; सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं&comma; हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार&comma; मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार&comma; मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह&comma; खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार&comma; बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी&comma; बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि श्री राकेश तिवारी&comma; क्रिकेट खिलाड़ी श्री वैभव सूर्यवंशी के पिता श्री संजीव सूर्यवंशी&comma; भाई श्री उज्ज्वल एवं आशीर्वाद सूर्यवंशी तथा श्री अभिजीत डिसूजा उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को