जिले मे टीका उत्सव के दूसरे दिन 8652 लोगों का हुआ टीकाकरण

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> जनपद में टीका उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को 23 केंद्रों पर 85 सत्र लगाकर 8652 लोगो का टीकाकरण किया गया&period; मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की सोमवार को 23 केंद्रों पर 85 सत्र लगाकर 8652 लोगों ने टीका लगवाया ।जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 6335 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी।साथ ही 2317 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गयी। लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2&period;0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है की कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें&period; सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर यह टीका पूरी तरह नि&colon;शुल्क है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज़ लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते रहे&period; मास्क सैनीटाइज़र&comma; सामाजिक दूरी का पालन ज़रूर करें&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>क्या कहा लाभार्थियों ने&colon;-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजनाथ ने टीका लगवाने के बाद कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि टीका जरूर कराएं और सुरक्षित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय