बढ़ते संक्रमण के बीच दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;mark><&sol;strong>जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बीते गुरुवार को संचालित विशेष टीकाकरण अभियान सफल रहा। इसमें 22 हजार 420 लाभुकों को टीकाकृत किया जा गया। विशेष अभियान के साथ ही जिले में हर घर दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण की प्रक्रिया भी अनवरत जारी है। कर्मी ड्यू लाभार्थियों के घर पहुंच कर उन्हें टीकाकृत करने के प्रयास में जुटे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दूसरी तरफ&comma; जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार भी हो रहा है। शुक्रवार को भी संक्रमण के 32 मामले मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को भी 39 मरीज मिले थे। जुलाई महीने में अब तक 69 हजार लोगों की हुई कोरोना जांच में संक्रमण के 256 नये मामले मिले हैं। देखा जाय तो हर दिन जिले में संक्रमण के औसतन 07 से 08 मामले मिल रहे हैं। फिलहाल जिले में 125 एक्टिव मरीज हैं। बढते संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच व टीकाकरण पर विशेष जोर दे रहा है। नियमित अंतराल पर विशेष अभियान के संचालन के साथ-साथ अनवरत रूप से जिले में हर घर दस्तक अभियान के तहत लाभुकों को टीकाकृत किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से बूस्टर डोज लेना जरूरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन ने कहा कि शत प्रतिशत लाभुकों के टीकाकरण में हर घर दस्तक अभियान खास तौर पर सहायक साबित हो रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बूस्टर डोज के टीकाकरण को बढ़ावा देने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिये बूस्टर डोज जरूरी है। इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही से बचने की अपील उन्होंने लोगों से की। उन्होंने कहा कि अब टीका का दूसरा डोज लेने के महज छह माह बाद ही बूस्टर डोज लिया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>60 से अधिक उम्र के लोग बूस्टर डोज को दें प्राथमिकता<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीआइआई डॉ मोईज ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य 22&period;54 लाख की तुलना में 18&period;16 लाख लाभुक टीका का पहला डोज ले चुके हैं। जिले में 15 से 18 साल आयु वर्ग के निर्धारित लक्ष्य 2&period;11 लाख लाभुकों में 1&period;38 लाख लाभुक टीका का पहला डोज लिया है। दूसरे डोज के योग्य 1&period;37 लाख लाभुक में 93 हजार से अधिक लाभुक दूसरा डोज का टीका भी ले चुके हैं। टीका का दूसरा डोज लेने वाले 18 से 59 साल आयु वर्ग के लाभुकों की संख्या 8&period;70 लाख है। इसमें महज 83 हजार 702 लाभुकों ने ही बूस्टर डोज का टीका लिया है। इसी तरह बूस्टर डोज के योग्य 60 से अधिक उम्र के 1&period;70 लाख लाभुकों में महज 29 हजार 244 ने ही बूस्टर डोज का टीका लिया है। जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 12 से 14 साल के 1&period;56 लाख लाभुक में 67 हजार 699 लाभुकों ने टीका का पहला डोज लिया है। दूसरे डोज के योग्य लगभग 64 हजार किशोरों में महज 38 हजार ने ही दूसरा टीका लिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया