मौत के बाद हंगामा, कोविड के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप

&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> बरटांड स्थित द्वारिका दास जालान मेमोरियल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया&period; परिजनों का आरोप है कि बिना कोविड जांच रिपोर्ट के ही मरीज का इलाज किया गया&period;धनबाद द्वारिका दास जालान मेमोरियल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया&period; परिजनों का आरोप है कि कोविड रिपोर्ट के नाम पर अस्पताल की ओर से अवैध वसूली की गई&period;सूचना मिलने के बाद से पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराने में जुटी है&period; परिजन अब अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह रहे हैं&period; क्या है पूरा मामला बताते चलें कि कुमारधुबी के रहने वाले 45 साल के संजय सिंह को 26 अप्रैल को भर्ती कराया गया था&period; इस दौरान कोविड और अन्य जांच के लिए अस्पताल ने रुपए भी लिए&period; परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की ओर से जांच के नाम पर पैसे भी लिए गए&comma; लेकिन जांच नहीं की गई&period; कोविड की जांच कराने के नाम पर आजकल कहते हुए टालमटोल की गई&period; आज मरीज की अचानक मौत होने के बाद अस्पताल से जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है&comma; लेकिन अस्पताल जांच रिपोर्ट नहीं दे रहा है&period; ऊपर से सभी डॉक्टर अस्पताल से फरार हैं&period; इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने डेढ़ लाख रुपए लिए हैं&period; अब उनके पास कोविड जैसी जांच रिपोर्ट भी नहीं है&period; परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”