बेेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर की रोड़ेबाजी, कई पुलिसकर्मी चोटिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">गया&lpar;सौरव कुमार&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> बिहार के गया में बेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला किया है&period; इस हमले में कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए हैं&period; एक बालू लदे ट्रैक्टर वाहन को पकड़ने के बाद बालू माफिया के द्वारा इस तरह का हमला किया गया और अचानक पुलिस की टीम पर रोङेबाजी शुरू कर दी गई&period; अचानक हमला होने से पुलिस की टीम को पीछे हटना पड़ा&period; इस क्रम में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं&period; वहीं&comma; माफियाओं ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़े हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह घटना गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार डेल्हा थाना की गश्ती वाहन पुलिस के द्वारा छोटकी नवादा गांधी चौक के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया&period; बालू माफिया द्वारा अवैध तरीके से बालू परिचालन का काम किया जा रहा था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस द्वारा बालू लोड ट्रैक्टर पकड़ने के बाद माफिया एकजुट होने लगे और फिर असामाजिक तत्वों को एकजुट कर पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया&period; अचानक रोङेबाजी शुरू कर दी गई&period; इस तरह डेल्हा थाना की गश्ती पुलिस को पीछे हटना पड़ा&period; इस क्रम में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; इस तरह की घटना की जानकारी डेल्हा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के द्वारा वरीय अधिकारियों को दी गई&period; वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत गया शहर के कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया&period; शहर के सिविल लाइन&comma; चंदौती&comma; कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है और बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कई थानों की पुलिस के पहुंचने के बाद हमले में शामिल रहे चिन्हित कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है&period; वहीं बालू लदे वाहन को भी जब्त किया गया है&period; हरकत में आई पुलिस की टीम बालू माफियाओं को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है&period; पुलिस के अनुसार बालू माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा&period; उनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले दो बालू माफिया को गिरफ्तार किया गया है&period; वही ट्रैक्टर जो की बालू लोड है&comma; उसकी भी बरामदगी गई है&period; मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया