कार सवार युवक के ऊपर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचा कार सवार युवक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहटा&comma; आनंद मोहन।<&sol;strong> बिहटा थाना क्षेत्र के मीठापुर नहर रोड में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने कार सवार के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। अपराधियों ने कार के पिछले वाले गेट पर गोली बारी की जिसमे शीशे को पार करती हुई बाहर निकल गई।जबकि दूसरी गोली दूसरे गेट पर मार दी जिसमें छेद हो गई।हालांकि फायरिंग की घटना में कार सवार युवक किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाते हुए पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच में जुटी गई है।साथ ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ करवाई शुरू कर दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव निवासी धैर्य कुमार अपने कार पर सवार होकर फतुहा से लौटकर अपने घर लौट रहा था ।तभी मीठापुर गांव से पहले नहर रोड में पहले से घात लगाए एक बाइक पर चार सवार हथियार बंद अपराधी खड़े थे। इसी दौरान कार सवार युवक जब बाइक सवार से आगे निकलना चाहा तब बाइक सवार अपराधियों के द्वारा अचानक कार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। जहां कार सवार पीड़ित युवक धैर्य कुमार कार के साथ भागते हुए अपनी जान किसी तरह से बचाई और घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी घर के लोगो को बताया ।जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।फिलहाल पुलिस घटना को लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।साथ हीं पीड़ित युवक ने लिखित आवेदन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए करवाई करने का मांग किया है।पीड़ित धैर्य कुमार ने बताया की देर रात्रि को अपने कार से घर लौट रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हमारे ऊपर एक के बाद एक फायरिंग करना शुरू कर दिया।अपराधियों के द्वारा करीब पांच राउंड फायरिंग किया गया था।इस घटना में हम बाल बाल बचे गए।फिलहाल इस मामले में बिहटा थाना के लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाया है। बिहटा थाना की पुलिस ने बताया की एक कार पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।पीड़ित की और से लिखित आवेदन दिया गया है।जिसके आधार पर कार्रवाई किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ