अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सो रहे रात्रि प्रहरी को गोली मार कर की हत्या

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने रात्रि प्रहरी को गोली मारकर हत्या कर दिया है। बतादें की हसनपुर थाना क्षेत्र के एनकेडब्लू ईट चिमनी के रात्रि प्रहरी को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक रात्रि प्रहरी की पहचान हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के महुली गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय अजीत यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में चिमनी मालिक निरंजन यादव ने बताया कि रात्रि प्रहरी के लिए दो लोगों को रखा गया था। जिसमें एक व्यक्ति घर के अंदर सो रहा था और दूसरा छत पर सो रहा था। इसी दौरान आधी रात में अज्ञात हथियारबंद अपराधी ने घर के अंदर सो रहे अजीत यादव को गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली की आवाज सुनकर दूसरा रात्रि प्रहरी जान बचाकर वहां से भागा एवं इसकी सूचना चिमनी के मालिक को दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस की बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला रहा है। अपराधियों को थोड़ा भी पुलिस प्रशासन का डर नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश