नीतीश कुमार के प्रयासों का परिणाम है विपक्षी दलों की एकजुटता : संजय कुमार झा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> शुक्रवार को जनता दल &lpar;यू0&rpar; मुख्यालय में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक कब होगी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन इतना निश्चित है कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जरूर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के प्रयासों के बदौलत ही इंडिया गठबंधन आकार लिया है। उन्होंने देशभर के विपक्षी पार्टी के नेताओं से मिलकर सभी को एक मंच पर लाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 10 दिसंबर को पटना में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाई जायेगी। साथ ही कोशी हाईडेम को लेकर भी राज्य सरकार अपनी बात रखेगी ताकि मिथिलावासियों को बाढ़ के प्रकोप से निजात मिले। दरभंगा एम्स के विषय में जानकारी देते हुए श्री संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार सरकार दरभंगा एम्स तक जाने के लिए फोर लाइन सड़क का निर्माण&comma; शोभन में मिट्टी भराई का काम&comma; बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था व्यवस्था करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में अपराध और अपराधियों को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है : एजाज अहमद

इंटर व मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी

90 के दशक में जिनको बिहार की जनता भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में देख रही थी, आज आनंद मोहन पर दो कौड़ी के लोग सवाल उठा रहे