थाना में देखने को मिली अनोखी शादी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>भागलपुर&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> तिलकामांझी थाना में अनोखी शादी देखने को मिली। लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभाकर कुमार और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी की रहने वाली काजल की शादी घरवालों की रजामंदी से ठीक हुई थी। लेकिन लगातार लड़के वालों की तरफ से शादी की तिथि आगे बढ़ाई जा रही थी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग महीनों से परेशान थे और लगातार लड़का के घर पर जाकर मान मनोबल कर रहे थे कि जल्द से जल्द दोनों की शादी कर दी जाए। लेकिन लड़का पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे और लगातार शादी की तिथि बढ़ाते जा रहे थे। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने तिलकामांझी थाने में अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को आज थाने पर बुलाया और थाने में ही पंचायती की गई। जिसके बाद दोनों की शादी थाना परिसर में ही पुलिस के समक्ष करा दी गई। शादी के दौरान सभी रस्मों को पंडित के समक्ष पूरा किया गया वहीं पुलिस वालों ने ही शादी में लगने वाले सामानों को बाजार से मंगा कर शादी की रस्म पूरी कराई। वही शादी के बाद लड़की और लड़के दोनों खुश नजर आए। वही पुलिस वालों ने भी दोनों को आशीर्वाद देकर घर भेजा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

वैवाहिक कार्यों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी गैस की आपूर्ति के लिए दिशा-निर्देश जारी

ललित नारायण मिश्रा संस्थान में युवा मंच’ का सफल आयोजन, युवाओं को मिला सशक्त मंच

महिलाओं और पिछड़ों की शिक्षा के अग्रदूत थे ज्योतिबा फुले : उपेंद्र कुशवाहा