केंद्रीय आवास व शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के साथ केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की, मंदिर और गुरुद्वारा में टेका मत्था

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> केंद्रीय आवास व शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सोमवार को पटना के मौर्या होटल में बिहार के नगर विकास मंत्री श्री नितिन नवीन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय से संबंधित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की शुरुआत मंत्रालय से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रगति की जानकारी से हुई। इसके बाद&comma; अमृत योजना&comma; स्मार्ट सिटी मिशन&comma; स्वच्छ भारत मिशन&comma; प्रधानमंत्री आवास योजना &lpar;शहरी&rpar;&comma; दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन&comma; प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। दिल्ली से भी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कहा&comma; &&num;8220&semi;प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश के प्रत्येक नागरिक को आवास की सुविधा मिले। हर व्यक्ति अपने घर का सपना देखता है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सभी को उनका पक्का घर मिल सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना &lpar;शहरी&rpar; दुनिया के सबसे बड़े शहरी किफायती आवास कार्यक्रमों में से एक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार के नगर विकास मंत्री श्री नितिन नवीन ने बैठक में बिहार में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक से पहले&comma; केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने पटना प्रवास के दौरान बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर देश और बिहार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!