बेलगाम रफ्तार डाक पार्सल वाहन ने खड़े ऑटो ने मारा धक्का

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना में झमाझम बारिश के बीच बेलगाम रफ्तार से जा रहा डाक पार्सल वैन ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार धक्का मार दिया जिससे ऑटो सवार एक बुजुर्ग शख्स की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी जबकि ऑटो सवार दो महिलायें और एक छोटी बच्ची की जान बच गयी। हालांकि एक महिला और ऑटो चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गए । अत्यंत चिंताजनक हालत में ऑटो चालक को पुलिस एम्स ले गयी । वहीं घायल महिला का स्थानीय लोगो की मदद से इलाज कराया गया। वहीँ इस हादसे में ऑटो सवार दो युवक मिठाई खरीदने उतरे थे जिनकी जान भी बच गयी। मृतक ऑटो सवार की पहचान बिहार शरीफ के रसलपुर निवासी मो शफीक &lpar;उम्र करीब 50 वर्ष &rpar; के रूप में हुई । मृतक अपने खाजपुरा बेली रोड के रिश्तेदारों के साथ छोटे बेटे &comma;बहू व पोती के साथ फुलवारी में ईसापुर रिश्ता तय करने जा रहे थे ।<br>दुर्घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि लोग जगदेव पथ से ऑटो रिजर्व करके फुलवारी के ईसापुर जा रहे थे । इसी दौरान मेन रोड में पुरानी पोस्ट ऑफिस के समाने एक मिठाई दुकान से मिठाई खरीदने के लिए दोनो उतर गए। ऑटो सड़क किनारे खड़ा था । इस बीच पटना की ओर से तेज रफ्तार आ रहा डाक पार्सल वाहन ने ऑटो में धक्का मार दिया । दुघर्टना में जोरदार आवाज से बारिश में जब लोगो की नजर ऑटो पर पड़ी तो सांसे अटक गई।ऑटो सवार बिहार शरीफ निवासी मो शफीक का भेजा उड़ गया था जबकि ऑटो चालक गुड्डू का सर फट गया और वह चालक सीट में दबकर फंसा कराह रहा था। वहीं ऑटो सवार महिला भी बुरी तरह जख्मी हो कर तड़प रही थी। दुर्घटना स्थल के पास जमा लोगो ने घायल ऑटो चालक को पुलिस की मदद से एम्स में ईलाज कराने भेजा । इसके बाद पुलिस ने मो शफीक के शव को पोस्टमार्टम कराने भेज कर डाक विभाग की पार्सल वाहन को जप्त कर लिया। दुर्घटना में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह