उभांव पुलिस ने अपने परिजनों से बिछुड़ी मासूम बच्ची को घरवालों से मिलाया

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना उभांव पुलिस द्वारा 06 वर्ष की गुम हुई बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया गया।उभाँव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति&sol;सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु । सीयर पुलिस चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा मय हमराह फोर्स द्वारा क्षेत्र में बैंक एटीएम संदिग्ध वाहन&sol;व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी तभी पंजाब नेशनल बैंक के पास एक 06 वर्ष की बालिका अकेली रोती बिलखती हुई मिली जो अपने माता-पिता से मिलने के लिए रो रही थी । चौकी प्रभारी सीयर अतुल मिश्रा द्वारा तत्काल बालिका को शांत कराते हुए प्यार पूर्वक उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम ईशानी सिंह पुत्री भरत सिंह निवासी टीकोधा थाना उभांव बलिया बतायी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल प्रत्येक थाने मे बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप में बच्ची की फोटो भेजकर तथा ग्राम टीकोधा के संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर बच्ची के बारे में सूचना दी गयी तत्पश्चात बच्ची की चचेरी बहन अंशिका सिंह पुत्री चन्द्रशेखर सिंह मौके पर आ गयीं जिन्हे चौकी इंचार्ज सीयर द्वारा बच्ची को उनके सुपुर्द किया गया&period; थाना उभांव क्षेत्र वासियों ने प्रभारी निरीक्षक उभांव ज्ञानेश्वर मिश्र व चौकी प्रभारी सीयर अतुल मिश्र व उनकी टीम का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा