पति को छोड़ दो युवती ने आपस में रचाई शादी, साथ जीने-मरने की खाई कसमें

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> एक दूसरे के प्यार में दीवानी हुई युवती अपने बच्चे व पति को छोड़कर आपस में ही शादी रचा ली और दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाकर भागने का प्लान बनाने लगी। इसकी भनक स्वजन को हुई। उंसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम को इसकी जानकारी दी गई&comma; फिर मौक़े पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों युवती को पकड़कर महिला थाना के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस दोनों गहन पूछताछ कर रही है और इसकी जानकारी दोनों युवती के परिवार वालों को दी गई। लड़का का राल अदा करने वाली युवती की पहचान छपरा जिले के बभनगांव निवासी जगरनाथ पांडेय की पुत्री सोनी कुमारी और लड़की का राल अदा करने वाली युवती की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव निवासी भगीरथ सिंह की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोनों युवती शादीशुदा है। दरअसल दोनों की मुलाकात रांग नंबर से सात वर्ष पूर्व हुई थी और सात वर्षों से ही दोनों की बातें लगातार फोन पर होती थीं। इस दौरान आपस में दोनों की बातें प्यार में बदल गई और साथ जीने मरने की कसमें खा कर 2023 में शादी रचा ली। हालांकि इसकी भनक परिवार वालों को काफी दिन के बाद लगी तो परिवर वालों द्वारा कोमल कुमारी पर बात नहीं करने का दबाव बनाया जाने लगा। कुछ दिनों से कोमल कुमारी बाहर जाकर काम करने की बातें कर रही थी लेकिन कोमल को मना किया गया था। इसके बावजूद वह अपने साथी सोनी को छपरा से बुला ली और भागने की तैयारी करने लगी। उंसके बाद कोमल की बहन द्वारा डायल 112 की पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि कोमल और सोनी की माने तो वे दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शादीशुदा है दोनो युवती-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल लखापुर गांव निवासी कोमल कुमारी की शादी सात साल पूर्व लखीसराय जिले के इंदुपुर गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के साथ हुई थी। जिसे एक पुत्र और एक पुत्री भी है। जबकि छपरा के बभनगांव निवासी सोनी कुमारी की शादी 2020 में पटना निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी। जिसे एक पुत्र भी है। रांग नंबर से दोनों एक दूसरे के करीब हुई थी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की