मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> बीसीसीएल मुनीडीह प्रोजेक्ट में दूसरी पाली में खदान धंस गई&period; इसके मलबे में ठेके पर काम कर रहे दो मजदूर दब गए&period; उन्हें किसी तरह मलबे से निकालकर धनबाद सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया&period; यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया&period; मृत मजदूरों का नाम 43 वर्षीय विजय यादव और 42 वर्षीय निर्मल गोराई बताया गया है&period; हादसे की सूचना पर लोग आक्रोशित हो गए&period; सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग भी पहुंच गए&period; उन्होंने कोलियरी कार्यालय के सामने मजदूरों के शव रख दिए और प्रदर्शन करने लगे&period; नाराज लोग मृतकों के आश्रितों के लिए नौकरी और मुआवजे की लोग मांग कर रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम सभी खदान के डी 16 ए बॉटम गेट आरएच&lpar;1&rpar; में काम कर रहे थे&period; दो मजदूर माइंस में खनन के लिए काफी अंदर गए थे&comma; तभी साइड धंस गई&period; इसकी चपेट में विजय यादव और निर्मल गोराई आ गए&period; दोनों कोयले के मलबे की वजह से बुरी तरह जख्मी हो गए&period; हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई&period; वहां पर काम कर रहे दूसरे कर्मचारियों और दूसरे फेस के मजदूरों ने किसी तरह मलबा हटाया&period; काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे दोनों मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मुनीडीह क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया&period; यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में धनबाद सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया गया&period; सेंट्रल अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया&period; दोनों मजदूर मुनीडीह प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही सिंह एंड संस कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इस मसले में बीसीसीएल प्रबंधक का कहना हैं कि खदान में दूसरी पाली में कुल 15 ठेका मजदूर काम करने ले लिए भीतर गए थे&period; इस दौरान ही दर्घटना हो गई&period; इसमें दो मजदूर की मौत हो गई है&comma; हम हादसे की जांच कर रहे हैं&period; मृतक के परिजनों को जो भी मदद हो सकती है&comma; बीसीसीएल से दिलाने की कोशिश करेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>15 मीटर लंबा कोयले का टुकड़ा गिरा-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>प्रबंधक का कहना है कि घटनास्थल पर करीब पांच मजदूर काम कर रहे थे&period; इसी दौरान करीब एक मीटर चौड़ा और 15 मीटर लंबा कोयले का मलबा किनारे से गिर गया&period; वहां कार्य कर रहे तीन अन्य मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी अपनी जान बचाई&comma; जबकि दो दब गए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”