गोविंद बाग मंदिर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 से

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पटना सिटी के चौधरी गली स्थित अति प्राचीन श्री गोविंद बाग मंदिर में 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोविंद बाग मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी&comma; कार्यवाहक अध्यक्ष संजय प्रकाश और उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को भजन संध्या&comma; भव्य अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य समारोह 5 सितंबर को नंद उत्सव के दिन शाम 6 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के सचेतक एवं पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा&comma; धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो&period; रणवीर नंदन समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहेंगे। मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद सिंह&comma; अजय यादव&comma; रवि प्रकाश&comma; मनोज यादव समेत मंदिर कमेटी के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की